परामर्श का समय
सोमवार से शुक्रवार: सुबह 9 बजे से 1 बजे, दोपहर 2 बजे से 6 बजे
शनिवार: 9 बजे से 1 बजे सुबह
परामर्श - फ़ीस
$ 35 – $ 50 प्रति मानक परामर्श
(जांच, चिकित्सा और उपचार शामिल नही)
जैसा कि आप जानते है कि हर मरीज की स्थिति अलग अलग होती है, तो हमारे चिकित्सक आपको दर्द के लिये किसी भी इलाज़ की सलाह देने से पहले आपका पूरा मुआयना करते है।
अगर जरूरी होता है तो हम आपको एक्स रे और अन्य जान्चो की सलाह भी देते है। हम दवाए, इन्जेक्सन और कसरत बताते है, जबकि हमारे बहुत से मरीज बिना दर्द वाले इलाज़ के तरीको से ही सही हो जाते है।
बीमा कवर :
आपने कौनसा बीमा लिया हुआ है उस आधार पर हमारे अधिकतर मरीजो को अस्पताल का बिल बीमा मे कवर हो जाता है।
हालांकि आपके बीमा ख़वर के बारे मे आपके बीमा प्रतिनिधि या कम्पनी से पूछना ज्यादा सही रहेगा फिर भी कुछ सामान्य बीमा योज़नाये निम्न है:
- नियोक्ताओं द्वारा चिकित्सा आउट पेशेंट कवरेज
- छुट्टी पर घायल हो गए पर्यटकों और रोगियो के लिए ट्रेवल बीमा दावा
- दुर्घटना, ग़िरने और अन्य आकस्मिक चोटों की वजह से दर्द से पीड़ित रोगियों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना।
- निजी आउट पेशेंट चिकित्सा नीतियाँ।
कृपया हमे अपनी बीमा योजना के बारे मे और उसके लिये अगर कोई फ़ार्म जरुरी है तो सूचित करे, हम आपकी कागजी कार्यवाही मे मदद करेंगे।
घर पर परामर्श
वो मरीज जिन्हे डा टैन के क्लिनिक पर आने मे परेशानी है, उनके लिये उपलब्धता के आधार पर घर पर परामर्श की भी व्यवस्था की जा सकती है। परामर्श का शुल्क परामर्श के समय, आपकी अवस्था और परामर्श के स्थान पर निर्भर करता है।


