गर्दन की जकड़न

गर्दन की जकड़न क्या है?

जब व्यक्ति को गर्दन एक दिशा से दूसरी दिशा मे घुमाने मे परेशानी होती है तो गर्दन को जकड़ी हुई माना जाता है।

गर्दन की जकड़न बहुत ही सामान्या समस्या है। बहुत से लोग जीवन मे कभी न कभी गलत तरीके से सोने, अधिक लम्बे समय तक काम करने और सिर को अजीबोगरीब स्थिति मे ज्यादा देर रखने के कारण इसका शिकार होते है। इन लक्षणो का मतलब कोई बीमारी नही है पर यह कई शारीरिक बीमारियों का चेतावनी संकेत जरूर है।

गर्दन की जकड़न के कारण क्या है?

जकड़ी हुई गर्दन के बहुत से कारण हो सकते है, इनमे से कुछ मुख्य है:

मेकेनिकल कारण:

  • पोस्ट्युरल l (सोने की गलत मुद्रा, असहज तकिया).
  • चोट (गर्दन के खिंचने की वजह से चोट).
  • गर्दन तनाव, गर्दन मोच
  • डिस्क का आगे बढ़ जाना (कशेरुका स्तंभ चोट)
  • गर्दन मांसपेशी के रोग
  • टोर्टिकोलिस (एक ऐसी अवस्था जिसमे सिर एक तरफ़ झुका हुआ होता है और ठोडी उठी हुई या दूसरी और झुकी होती है)
  • रीढ़ की हड्डी की बीमारी

इन्फ़्लेमैटरी कारण

  • संक्रमण (मेनिन्जाइटिस, एन्सिफ़ेलाइटिस)
  • रहूमेटोइड गठिया
  • स्पोन्डिलोसिस

मेटाबोलिक

  • हड्डी के रोग (ओस्टेओपोरोसिस, ओस्टिओमलेशिया)

नियोप्लास्टिक (कैन्सर कारी)

  • दिमाग और मेरूरज्जु का कैन्सर

अगर मेरी गर्दन जकड़ जाये तो मुझे क्या करना चाहिये?

गर्दन की जकड़न सामान्यत: दो तीन दिन मे ठीक हो जाती है पर इसके लक्षणो पर ध्यान दिया जाना चहिये और चिकित्सकीय सलाह ली जानी चाहिये। अगर आप निम्न मे से कोई भी लक्षाण महसूस करते है तो आपको तुरन्त चिकित्सक के पास जाना चहिये

  • आप गर्दन की जकड़न के साथ कई दूसरे लक्षण जैसे बुखार, हल्की संवेदना, उलटी भी महसूस कर रहे हो।
  • आपके साथ कोई दुर्घटना हुई हो जिसमे आपके गर्दन पे लगी हो
  • जब आप अपना सिर घुमाते है तो आपको झंझरी महसूस होती है।
  • गर्दन मे बहुत तेज़ दर्द और जकड़न हो जो कि दवा से ठीक नही हो रही हो।
  • गर्दन मे कोइ गांठ महसूस हो।
  • गर्दन मे दर्द और जकड़न के साथ सुन्नपन और झुरझुरी भी हो जो कि आपके सिर तक जाती हो।
  • निगलने या सांस लेने मे तकलीफ़ हो।
  • गर्दन बहुत दिनो से जकड़ी हो

क्या कोई उपाय है जिससे मेरी गर्दन की जकड़न समाप्त हो जाये?

गर्दन की जकड़न से निज़ात पाने के कई तरीके है, पर सही निदान के लिये आपको अपने चिकित्सक से जरूर मिलना चाहिये। निम्न क्रियाये आपकी मदद कर सकती है

  • गर्म और ठन्डा सेक
  • गर्दन के व्यायाम (आजू बाजू, उपर नीचे, खींचना और गोल घुमाना)
  • अच्छे तकिये का प्रयोग
  • हल्की मालिश
  • लगाने के दर्द निवारक मलहम

गर्दन की जकड़न से बचने के लिये मुझे क्या करना चाहिये?

  • अच्छे तकिये का प्रयोग कर।
  • लिखते और पढते समय गर्दन को मोड़े नहि, बल्कि इसे सीधी रखने का प्रयास करे।
  • काम करते समय बीच बीच मे विराम ले और गर्दन के व्यायाम करे।
  • लेटे हुए ना पढे ना टीवी देखे।
  • आराम देने वाले व्यायाम करना सीखे।

गर्दन की जकड़न का इलाज़ क्या है?

जैसा की गर्दन की जकड़न कई कारणो से हो सकती है, अतः इलाज़ भी कारण के हिसाब से ही हो्ना चाहिये। आपका चिकित्सक आपको विभिन्न इलाज़ के विकल्प बताने और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों के पास भेजने मे सक्षम होना चाहिये।

बहुत से मामलो मे मरीज के लिये उनके चिकित्सक दवा और भौतिक चिकित्सा शुरू करते है, उन मरीजो के लिये इन्जेक्सन और शल्य चिकित्सा के विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।

चिकित्सकीय तकनीको मे आ रही आधुनिकता के कारण आज गर्दन की जकड़न के रोगियो के लिये बहुत से नये तरीको के इलाज़ उपलब्ध है।

पेन रिलीफ़ क्लिनिक पर हम गर्दन की जकड़न के लिये सस्ते व उसी स्थान पर उपलब्ध एक्स रे, एम आर आइ और इलाज़ प्रदान करते है।

उन मरीजो के लिये, जो लम्बे समय से की जकड़न से परेशान है और इलाज़ करा रहे है, भी हमारे पास गर्दन की जकड़न रोकने के प्रभावी समाधान मौजूद है।